क्या Google Search Bar से हट जाएगा AI Mode का बटन! कंपनी कर रही टेस्टिंग

गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हुए आपने भी एआई मोड (AI Mode) के डेडिकेटेड बटन को देखा होगा या इस्तेमाल किया होगा। दरअसल, कंपनी अब इस बटन को हटाने की टेस्टिंग कर रही है।

गूगल (Google) अपने सर्च प्लेटफॉर्म में लगातार नए बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी अब सर्च बार (Search Bar) से एआई मोड (AI Mode) के डेडिकेटेड बटन को हटाने की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, फिलहाल यह बदलाव सभी यूजर्स के लिए नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ इस नए इंटरफेस की टेस्टिंग कर रहा है। ऐसे में एआई मोड का बटन गायब होने का मतलब यह नहीं है कि कंपनी इस फीचर को पूरी तरह बंद करने जा रही है।

Google Search Bar

क्या गूगल हटाने जा रहा एआई मोड बटन (AI Generated Image)

Chrome और Incognito Mode में गायब दिखा बटन

गूगल के इस बदलाव की जानकारी Len Raleigh नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने बताया कि उनके क्रोम ब्राउजर (Chrome Browser) और इन्कोग्निटो मोड (Incognito Mode) में गूगल सर्च बार से एआई मोड का शॉर्टकट गायब हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि दूसरे कंप्यूटर और अलग-अलग सेशन में यह बटन अभी भी दिखाई दे रहा था।

End of Feed