6,000mAh बैटरी और 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा iQoo Z9x 5G, इस दिन होगी लॉन्चिंग

iQoo Z9x 5G Set to Launch in India: iQoo Z9x 5G की लॉन्चिंग को लेकर iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि iQoo Z9x 5G भारत में 16 मई को लॉन्च होगा।

iQoo Z9x 5G Set to Launch in India: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने मिड रेंज फोन iQoo Z9x 5G को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 16 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने आगामी मॉडल के डिजाइन और कलर की भी खुलासा किया है। हालांकि, कंपनी ने फोन के फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

iQoo Z9x 5G

iQoo Z9x 5G (image credit-iQoo)

iQoo सीईओ ने किया पोस्ट

iQoo Z9x 5G की लॉन्चिंग को लेकर iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि iQoo Z9x 5G भारत में 16 मई को लॉन्च होगा। पोस्टर में आगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल डिजाइन का भी पता चला है। फोन लाइट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। पोस्टर के अनुसार, फोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

End of Feed