iQOO Z10 Lite 5G Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने बुधवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 (MediaTek Dimensity 6300) चिपसेट पर चलता है और इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन साइबर ग्रीन और टाइटेनियम ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में
iQOO Z10 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
iQOO Z10 Lite 5G की कीमत
iQOO Z10 Lite 5G की शुरुआती कीमत ₹9,999 रखी गई है। इस कीमत पर 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत ₹10,999 और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 है। यह फोन अमेजन और आईकू इंडिया ई-स्टोर पर 25 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO Z10 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और कंपनी ने इसे दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा किया है।
मिलेगा 50MP का रियर कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल Sony AI रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।फोन में एआई इरेज़, एआई फोटो एन्हांस और एआई डॉक्यूमेंट मोड जैसे फीचर्स हैं।
बैटरी और कनेक्टिविटी
iQOO Z10 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 70 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 37 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकती है। फोन में 5G, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट और IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनता है।
