दिसंबर में भारत आ सकता है iQOO 16, Amazon पर दिखी लिस्टिंग, मिलेगा Snapdragon का नया पावरफुल चिपसेट

iQOO 16 दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Android 17, 165Hz डिस्प्ले और 8,400mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 16 लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Amazon India पर फोन का एक माइक्रोसाइट दिखाई देने के बाद इसकी लॉन्चिंग की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि भारतीय वेरिएंट में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आएगा।

iQOO 16

165Hz डिस्प्ले और 8,400mAh बैटरी/Photo- 91mobiles

Amazon पर दिखी फोन की लिस्टिंग

टिप्स्टर Paras Guglani ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Amazon की लिस्टिंग की जानकारी साझा की थी। बताया गया कि इस पेज पर फोन की लॉन्चिंग अगले महीने यानी दिसंबर में होने का संकेत मिला था। हालांकि, कुछ समय बाद यह पेज हट गया।

End of Feed