Amazon Great Freedom Festival Sale Live: अगस्त के महीने की शुरुआत होती है ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर्स की भी शुरुआत हो गई है। अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। अगर आप भी आईफोन खरीदने के लिए सेल शुरू होने या फिर डिस्काउंट ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। अमेजन में Great Freedom Sale में iPhone 15 पर सबसे बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे सबसे कम दाम में खरीदकर ले जा सकते हैं।
महंगे आईफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-iStock)
फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। अब Apple iPhone 15 को खरीदने के लिए आपको लाखों रुपये इकट्ठे करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Great Freedom Festival Sale में आप इस स्मार्टफोन को 30 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप अमेजन के इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेने से चूकते हैं तो हो सकता है कि आपको हमेशा इसका पछतावा रहे। आइए आपको अमेजन पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
Apple iPhone 15 औंधे मुंह गिरी कीमत
Apple iPhone 15 के 256GB वेरिएंट को अमेजन पर 79,999 रुपये की बड़ी कीमत पर लिस्ट किया गया है। फ्रीडम सेल डील (Freedom Sale Deal) में कंपनी ग्राहकों को हैवी प्राइस कट के साथ आईफोन (iPhone 15 Price cut) उपलब्ध करा रही है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ग्राहकों को 13% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ 69,499 रुपये रह गई है।
इस ऑफर के साथ आप बैंक ऑफर्स का भी फायदा ले सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को SBI Credit Card पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा कंपनी 2,084 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। अगर आपका बजट अब भी कम है तो आप इसे 3,129 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
22 हजार रुपये में खरीदें iPhone 15
ऊपर बताए गए ऑफर्स के साथ-साथ ग्राहकों को एक और तगड़ा ऑफर दे रहा है। आप अमेजन के एक्सचेंज ऑफर में भारी भरकम बचत कर सकते हैं। iPhone 15 की खरीदारी पर अमेजन ग्राहकों को 47,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं और आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप iPhone 15 को सिर्फ 22 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Apple iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स
- Apple iPhone 15 में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ ग्लास बैक पैनल दिया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको IP68 रेटिंग मिलती है जिससे आप पानी में भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।
- इसमें आपको 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 17 पर रन करता है जिसे आप iOS 18.6 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Apple A16 Bionic चिपसेट दिया है।
- Apple iPhone 15 में आपको 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी जाती है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल का सेंसर सेटअप दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- iPhone 15 को पॉवर देने के लिए इसमें 3349 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
