iPhone Fold को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, सभी वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा

iPhone Fold में 2nm प्रोसेस पर बना A20 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअ मिलने की भी संभावना है। फोल्ड सीरीज में कंपनी रेगुलर आईफोन सीरीज से अलग कैमरा सेंसर दे सकती है।

पिछले कई महीने से एप्पल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की चर्चा चल रही है। अब ऐसा लगता है कि जल्द ही यह बाजार में देखने को मिल सकता है। आईफोन फोल्ड को लेकर लगातार नई नई लीक्स सामने आ रही हैं। कभी इसके डिस्प्ले के बारे में जानकारी मिल रही है तो कभी यूजर इंटरफेस की लीक्स सामने आ रही हैं। हाल ही में इसके नए रेंडर्स भी सामने आए हैं। इन लीक से उस मोस्ट अवेटेड एप्पल प्रोडक्ट के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है जिसका लोग कई सालों से इंतजार कर रहे हैं।

iPhone Fold (1)

आईफोन फोल्ड में फैंस को मिलेंगे तगड़े फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

हाल ही में इसकी कीमत के बारे में भी बड़ा खुलासा हुआ है। अगरआपको लगता है कि एप्पल के फोल्डेबल फोन की कीमत उसके आईफोन के बराबर होगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। प्राइस की लीक्स से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

End of Feed