iPhone और iPad यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, Google Chrome में डायरेक्ट यूज कर पाएंगे Gemini

Gemini, Google का पॉपुलर एआई चैटबॉट है, जो वेब पेज का समरी तैयार करने, FAQ बनाने और मुश्किल सवालों के सटीक जवाब देने में सक्षम है। अब आईफोन यूजर्स के डेली रूटीन के कई काम बेहद आसान होने वाले हैं।

टेक जायंट गूगल ने इस साल अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए क्रोम ब्राउजर में कई सारे नए फीचर्स जोड़े। कंपनी की तरफ से इस साल अपने क्रोम ब्राउजर में Google Gemini को शामिल किया गया था । अगर आप आप अपने डेली रूटीन वर्क में गूगल जेमिनी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब कंपनी ने iOS प्लेटफॉर्म पर मौजूद Chrome के लिए भी इस फीचर को लाने की घोषणा कर दी है। मतलब अब iPhone और iPad यूजर्स Chrome के अंदर ही Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Dhurandhar Movie Viral Scene Pose (5)

गूगल जेमिनी से आप कई सारे कठिन काम में चुटकियों में हल कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि Gemini, Google का पॉपुलर एआई चैटबॉट है, जो वेब पेज का समरी तैयार करने, FAQ बनाने और मुश्किल सवालों के सटीक जवाब देने में सक्षम है। Google के मुताबिक, अब iPhone और iPad पर Chrome ब्राउजर में यूजर्स को Google Lens की जगह Google Gemini का बटन दिखाई देगा। इस बटन पर टैप करने से एक नया पेज खुलेगा, जहां दो ऑप्शन्स मिलेंगे। इसमें पहला ऑप्शन Search Screen Using Lens और दूसरा Ask Gemini का होगा। इन दोनों ही ऑप्शन के जरिए यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक सवालों के जवाब पा पाएंगे।

End of Feed