iPhone 17 सीरीज को एप्पल की तरफ से सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इस नई आईफोन सीरीज में कंपनी ने अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसका नाम iPhone Air था। अभी इस स्मार्टफोन को आए हुए कुछ ही दिन बीते थे कि अब अपकमिंग iPhone Air 18 की लीक्स आनी शुरू हो चुकी हैं। लीक्स की मानें तो जल्द ही कंपनी एक नया पतला आईफोन एयर लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर की तरफ से अपकमिंग फोन के कई सारे फीचर्स भी रिवील कर दिए गए हैं।
एप्पल के अपमकिंग एयर स्मार्टफोन में मिलेंगे दमदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)
चीन के पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीवो पर iPhone Air 18 को लेकर कई तरह की लीक्स का खुलासा किया गया है। लीक्स की मानें तो इसमें एप्पल लवर्स को 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें 3D Face ID का फीचर भी दिया जा सकता है।
iPhone Air 18 कैमरा लीक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए iPhone 18 Air बेहद खास होने वाला है। लीक्स में इस स्लिम आईफोन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि iPhone Air 18 इस बार डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें कंपनी 48+48 मेगापिक्सल का दमदार सेंसर उपलब्ध करा सकती है। सेंसर की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा जबकी दूसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर होगा।
टिप्स्टर की तरफ से सामने आई लीक्स में फोन के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। इसमें कैमरा सेंसर वाली पट्टी में LED फ्लैश को सेट किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले के आईफोन एयर में कंपनी ने सिंगल कैमरा सेटअप ही दिया था। इसमें यूजर्स को 48 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। अपकमिंग एयर में यूजर्स को राउंड कॉर्नर वाला डिजाइन मिल सकता है।
iPhone Air 2 लॉन्च
iPhone Air 18 की लॉन्चिंग की बात करें तो इसे कंपनी Apple Event 2026 में लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपने इस इवेंट को पिछले कुछ सालों से सितंबर महीने में लॉन्च करती आ रही है। आईफोन एयर 18 को एप्पल iPhone 18 Series के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। अपकमिंग सीरीज में एप्पल की तरफ से iPhone 18, iPhone 18 Pro, 18 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के बाद कंपनी 2027 के शुरुआती महीनों में iPhone 18e को मार्केट में पेश कर सकती है।
