iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: सिर्फ कैमरा नहीं, इन 7 बदलावों पर दें ध्यान

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नए iPhone 18 Pro में कैमरा, A20 Pro चिप, बैटरी, कूलिंग, Dynamic Island और C2 मॉडेम समेत क्या बदलाव हुए हैं? जानें पूरी तुलना।

Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, डिजाइन और कनेक्टिविटी समेत कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं। हालांकि, इस बार कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी। वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। अगर आप iPhone 17 Pro से iPhone 18 Pro पर अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ कैमरा नहीं बल्कि इन 7 बड़े बदलावों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: सिर्फ कैमरा नहीं बल्कि इन 7 बड़े बदलावों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

1. कैमरा में पहली बार मिला मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर

iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका कैमरा सिस्टम है। इसमें नया 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है, जिसमें पहली बार फिजिकल मैकेनिकल अपर्चर कंट्रोल मिलता है। लेंस में छह लेजर-कट ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है, जो अपर्चर को चार अलग-अलग लेवल f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4.0 पर सेट कर सकते हैं।

End of Feed