Delhi: साकेत मॉल में सबसे पहले बिका iPhone 18 Pro सीरीज का ये मॉडल, रात से लाइन में लगा था शख्स

देशभर के इन सभी एप्पल स्टोर्स में 17 सिंतबर की रात से ही भारी भीड़ देखने को मिली। हर एक फैंस के बीच में सिर्फ यही चाहत थी कि वह सबसे पहले नया आईफोन 18 प्रो खरीद सके।

आज यानी 18 सितंबर से Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू हो गई है। नई आईफोन सीरीज को लेकर फैंस और ग्राहकों को जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत देशभर के सभी Apple Store के बाहर रात से ही फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों के बीच में इस बात को लेकर होड़ थी कि कौन सबसे पहले नया आईफोन खरीदेगा।

iPhone 18 (11)

दिल्ली के साकेत मॉल में शख्स ने खरीदा पहला आईफोन 18 स्मार्टफोन।

आपको बता दें कि Apple की तरफ से iPhone 18 Pro सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए आईफोन्स और एक फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया है। इस बीच दिल्ली के साकेत नगर में मौजूद Apple Store से पहला आईफोन 18 प्रो खरीदने वाले शख्स का वीडियो भी सामने आया जिसने iPhone 18 Pro Max को खरीदा।

End of Feed