सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, नए आईफोन के लिए इन शहरों में मिल रही है खास सुविधा

iPhone 18 Pro सीरीज की सेल भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। एप्पल फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि वे बिना स्टोर जाए ही घर बैठे नई सीरीज का आईफोन सिर्फ 10 मिनट में ऑर्डर कर सकते हैं।

टेक जायंट एप्पल की तरफ से हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था। कुछ दिनों के इंतजार के बाद अब यह नई आईफोन सीरीज सेल के लिए उपलब्ध हो गई है। Apple ने आज यानी 18 सितंबर से नई सीरीज की सेल शुरू कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च किया है। सेल शुरू होने से पहले ही देशभर के एप्पल स्टोर के बाहर फैंस की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। अगर आप भी नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि अब भारत के कुछ चुनिंदा शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी नया आईफोन खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को फोन खरीदने के लिए स्टोर जाने की जरूरत नहीं होगी।

iPHone 18 Pro Sale (1)

कई सारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स फैंस को घर पर ही आईफोन 18 प्रो सीरीज डिलीवर कर रहे हैं।

आप घर बैठे ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि कुछ इलाकों में नया आईफोन सिर्फ 10 मिनट में पहुंचाए जाने की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, डिलीवरी का समय आपके इलाके में मौजूद स्टॉक और डिलीवरी पार्टनर की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। आइए आपको बताते हैं कि कहां-कहां ग्राहकों को यह सर्विस दी जा रही है।

End of Feed