iPhone 17 में मिलते हैं ये 5 धांसू हिडेन फीचर्स, Apple ने अब तक नहीं किए हाइलाइट

Apple ने सितंबर 2025 में अपनी नई आईफोन सीरीज iPhone 17 को मार्केट में लॉन्च किया था। अगर आप आईफोन 17 खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको हम इसमें मिलने वाले ऐसे 5 हिडेन फीचर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको कंपनी ने हाइलाइट नहीं किया है।

एप्पल का नया iPhone 17, जो सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ है, पहली नजर में तो पहले जैसा ही लगता है, लेकिन इसके अंदर कई छोटे-छोटे सुधार किए गए हैं जो दैनिक इस्तेमाल को और बेहतर बनाते हैं। इस फीचर में हम आपको ऐसे कम चर्चित अपग्रेड्स के बारे में बताएंगे जो भले ही ज्यादा चर्चा में नहीं हैं, लेकिन वाकई गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं और आप इन्हें बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।

iPhone 17 (5)

एप्पल आईफोन 17 सीरीज में फैंस को कई बड़े अपग्रेड्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

टेक जायंट एप्पल ने पहली बार किसी आईफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मल्टी टास्किंग या गेमिंग जैसे टास्क के दौरान आपको स्मूथ स्क्रॉलिंग और पहले से ज्यादा टच रिस्पॉंस मिलने वाला है। इसका मतलब है कि 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR पैनल अब पहले केवल प्रो मॉडल में ही उपलब्ध था लेकिन अब iPhone 17 सीरीज में आपको बेस मॉडल में भी यह मिल रहा है।

End of Feed