iPhone 16 Pro Price Cut In India: यदि आप कम कीमत में iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 16 Pro की कीमत में 13,400 रुपये की कटौती हुई है, जिससे यह करीब 1 लाख रुपये की किफायती कीमत पर आ गया है। यानी आप इस दमदार कैमरा वाले स्मार्टफोन को बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 16 Pro
कितना मिलेगा डिस्काउंट
iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन को सिर्फ 1,09,500 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट या अमेजन पर नहीं बल्कि विजयसेल्स पर मिल रहा है। विजयसेल्स iPhone 16 सीरीज पर भारी छूट दे रहा है, iPhone 16 Pro खरीदने पर आपको 10,400 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा, 3,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी है, जिससे आप इस फोन को 13000 रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
iPhone 16 Pro की खासियत
iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED पैनल है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2,000 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का है। इस फोन में डायनामिक आइलैंड फीचर मिलता है।
पावर की बात करें तो आईफोन 16 प्रो में 3nm A18 प्रो चिपसेट के साथ जेनमोजी, इमेज प्लेग्राउंड, सिरी के साथ चैटजीपीटी सपोर्ट और अन्य फीचर्स सहित Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए, iPhone 16 Pro में 48MP का प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी शूटर है। कुल मिलाकर फोटोग्राफी से लेकर परफॉर्मेंस तक फोन काफी शानदार है।
