Flipkart, Amazon या फिर Vijay Sales, कहां iPhone 15 और iPhone 16 मिल रहा है सबसे सस्ता?

फेस्टिव सीजन शुरू होने के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने आईफोन्स पर त्योहारी ऑफर्स भी दे दिए जिसके बाद आप इन्हें आप iPhone 15 और iPhone 16 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और विजय सेल्स (Vijay Sales) में इस समय साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है। तीनों ही जगहों पर स्मार्टफोन्स, होम अपल्यांसेज समेत दूसरे प्रोडक्ट पर धमाकेदार डील्स दी जा रही हैं। फेस्टिव सीजन ऑफर में तीनों ही कंपनियां अपने करोड़ों फैंस और ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर हैवी डिस्काउंट दे रहे हैं। अगर आप आईफोन खरीदने के लिए सेल शुरू होने और डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे तो अब आपको और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। फेस्टिव सेल में इस समय iPhone 15 और iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है जिसके बाद आप हजारों रुपये की बजत के साथ इन्हें खरीद सकते हैं।

iPhone Discount Offer

फेस्टिव सीजन ऑफर में आईफोन्स को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि एप्पल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है। नई आईफोन सीरीज लॉन्च होने के बाद iPhone 15 और iPhone 16 दोनों के ही दाम काफी नीचे हो चुके हैं। अब फेस्टिव सीजन शुरू होने के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट ने भी इन फोन्स पर त्योहारी ऑफर्स भी दे दिए जिसके बाद आप इन्हें आप अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

End of Feed