एपल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज पेश की है, जिसमें चार नए मॉडल iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं, हालांकि नए आईफोन की चर्चा के बीच जो सबसे अहम अपडेट सामने आया है, वह है iOS 26, जो आज यानी 15 सितंबर से ग्लोबली उपलब्ध होगा। भारत के यूजर्स भी अपने पुराने आईफोन में iOS 26 को आज से इंस्टॉल कर सकेंगे। iOS 26 के अलावा आज ही watchOS 26 भी लॉन्च होगा, जो Apple Watch Series 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स (Ultra सीरीज सहित) पर चलेगा। आइए जानते हैं कि iOS 26 में क्या खास है और इसे कैसे इंस्टॉल करना है।
ios 26 release date and time in india/Photo-Apple
भारत में कब रिलीज होगा ios 26 का अपडेट
एपल आमतौर पर अपना iOS अपडेट सुबह 10:00 बजे पैसिफिक टाइम (PT) पर जारी करता है। भारत (IST) पैसिफिक टाइम से 12 घंटे 30 मिनट आगे है यानी कि iOS 26 अपडेट भारत में आज रात लगभग 10:30 बजे तक रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। भारतीय यूजर्स आज देर रात अपने iPhone की Settings > General > Software Update में जाकर अपडेट चेक कर पाएंगे।
iOS 26 के नए फीचर्स
1. Liquid Glass डिजाइन- iOS 26 का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन लैंग्वेज है। पूरे सिस्टम में ऐप्स, आइकन और कंट्रोल्स अब ट्रांसलूसेंट ग्लास जैसा लुक देते हैं। लॉक स्क्रीन पर टाइम डिस्प्ले वॉलपेपर के अनुसार डायनामिक तरीके से बदलता है। नोटिफिकेशन की पोजीशन बदल जाती है ताकि फोटो का मुख्य हिस्सा साफ दिखे। होम स्क्रीन पर नए डिजाइन वाले ऐप आइकन दिए गए हैं, जिनमें लाइट/डार्क मोड, कलर टिंट और ट्रांसपेरेंट स्टाइल का विकल्प है। कंट्रोल सेंटर और इन-ऐप कंट्रोल्स अब बैकग्राउंड के रंग और आकृति को रिफ्लेक्ट करते हुए और अधिक फ्लूइड अनुभव देते हैं।
2. Apple Intelligence (AI इंटीग्रेशन)- iOS 26 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काफी विस्तार दिया गया है। लाइव ट्रांसलेशन मैसेजेस का टेक्स्ट दूसरी भाषा में बदल सकता है, फेसटाइम कॉल पर कैप्शन दे सकता है और फोन कॉल्स पर लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा देता है। एयरपॉड्स के साथ यह फीचर रीयल-टाइम वॉयस ट्रांसलेशन उपलब्ध कराता है। विजुअल इंटेलिजेंस टूल्स यूज़र को ऑन-स्क्रीन कंटेंट पर सीधे एक्शन लेने की सुविधा देते हैं (जैसे किसी फोटो से कैलेंडर ईवेंट जोड़ना)। Image Playground और Genmoji की मदद से यूज़र अपनी पसंद के अनुसार कस्टम इमेज और पर्सनलाइज्ड इमोजी बना सकते हैं। शॉर्टकट्स में अब टेक्स्ट समरी बनाने और इमेज जनरेट करने जैसे नए एआई ऑटोमेशन फीचर्स शामिल हैं।
3. कम्युनिकेशन टूल्स- कॉल स्क्रीनिंग अनजान नंबरों को पहले अपना नाम और मकसद बताने के लिए कहेगा, उसके बाद ही फोन बजेगा। मैसेजेस में भी ऐसे फिल्टर मिलेंगे जो अनजान कॉन्टैक्ट्स को अलग कैटेगरी में रखेंगे। नया Hold Assist फीचर कस्टमर सपोर्ट पर कॉल होल्ड पर लगाने के बाद खुद इंतजार करेगा और एजेंट उपलब्ध होने पर नोटिफाई करेगा। ग्रुप चैट्स में अब पोल बनाने का विकल्प मिलेगा।
4. डिस्कवरी और एंटरटेनमेंट- मैप्स अब यूजर की डेली ट्रैवल पैटर्न सीखकर पहले से डिले अलर्ट देगा। एपल म्यूजिक AutoMix फीचर गानों को डीजे सेट की तरह स्मूदली मिक्स करेगा। गानों के लिरिक्स ट्रांसलेशन की सुविधा भी जोड़ी गई है।
iOS 26 के लिए सपोर्टेड डिवाइस
- iPhone 11 सीरीज
- iPhone 12 सीरीज (12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max)
- iPhone 13 सीरीज (13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max)
- iPhone 14 सीरीज (14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max)
- iPhone 15 सीरीज (15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max)
- iPhone 16 सीरीज (16e, 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max)
- नया iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max)
- iPhone SE (2nd Gen और उसके बाद के मॉडल)
वाई-फाई कनेक्शन- सबसे पहले अपने iPhone को एक स्थिर Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें।
बैटरी चार्जिंग- इंस्टॉलेशन के दौरान फोन की बैटरी कम से कम 50% चार्ज होनी चाहिए या फोन को चार्जर से कनेक्ट रखें।
सेटिंग्स खोलें- अपने iPhone में Settings > General > Software Update पर जाएं।
iOS 26 अपडेट चेक करें- यहां आपको नया iOS 26 अपडेट दिखाई देगा।
डाउनलोड और इंस्टॉल करें- “Download and Install” पर टैप करें। पासकोड डालें और टर्म्स व कंडीशंस स्वीकार करें।
ऑटोमैटिक रिस्टार्ट- डाउनलोड पूरा होने के बाद फोन खुद रिस्टार्ट होकर iOS 26 इंस्टॉल कर देगा।
