एपल ने करीब एक महीने की बीटा टेस्टिंग के बाद आखिरकार iOS 26.5 अपडेट सभी iPhone यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, हालांकि इस अपडेट में लंबे समय से चर्चा में चल रहा Gemini सपोर्ट वाला नया Siri शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी कई दमदार फीचर्स लेकर आई है। नए अपडेट में RCS एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, Apple Maps में स्मार्ट सुझाव, App Store सब्सक्रिप्शन में बदलाव और Android ट्रांसफर जैसे कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
iOS 26.5 अपडेट हुआ जारी, iPhone यूजर्स को मिले 6 नए शानदार फीचर्स
iPhone और Android चैट अब होगी ज्यादा सुरक्षित
iOS 26.5 का सबसे बड़ा फीचर एंड-टू-एंड RCS एन्क्रिप्शन है। अब iPhone और Android यूजर्स के बीच होने वाली चैट पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी। अपडेट के बाद ऐसे मैसेज “Encrypted” लेबल के साथ दिखाई देंगे। इसका मतलब है कि मैसेज भेजने और प्राप्त करने के दौरान कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें पढ़ नहीं पाएगा। इससे फोटो, वीडियो और रिएक्शन शेयरिंग भी अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
Apple Maps में मिलेगा Suggested Places फीचर
एपल ने Apple Maps में Suggested Places फीचर भी जोड़ा है। यह फीचर यूजर्स को आसपास की लोकप्रिय जगहों, हाल की सर्च और विज्ञापनों के आधार पर सुझाव देगा। कंपनी का उद्देश्य Google Maps को टक्कर देना है। हालांकि Google पहले ही Gemini AI की मदद से एडवांस नेविगेशन और स्मार्ट सुझाव देने लगा है, लेकिन एपल भी अब Maps अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
App Store सब्सक्रिप्शन में नया बदलाव
iOS 26.5 में डेवलपर्स को सब्सक्रिप्शन बेचने का नया तरीका मिला है। अब यूजर्स सालाना प्लान को मासिक किस्तों में भी खरीद सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी एप का सालाना प्लान 100 डॉलर का है, तो यूजर उसे 12 महीनों में भुगतान कर पाएंगे। इससे महंगे सब्सक्रिप्शन ज्यादा किफायती महसूस होंगे।
Magic Accessories कनेक्ट करना हुआ आसान
नए अपडेट में Magic Keyboard, Magic Mouse और Magic Trackpad को iPhone या iPad से कनेक्ट करना भी आसान बना दिया गया है। यूजर्स को सिर्फ USB-C के जरिए डिवाइस कनेक्ट करना होगा, जिसके बाद ये वायरलेस तरीके से काम करते रहेंगे।
नए Pride Wallpapers और Android ट्रांसफर फीचर
एपल ने 2026 Pride Collection के तहत नए कस्टमाइज्ड वॉलपेपर भी पेश किए हैं। इसके अलावा iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर के विकल्पों को और बेहतर किया गया है। अब यूजर्स 30 दिन, एक साल या सभी मैसेज अटैचमेंट्स को चुनकर ट्रांसफर कर सकते हैं।
EU और ब्राजील में बड़े बदलाव
iOS 26.5 के साथ यूरोपियन यूनियन और ब्राजील में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। EU में अब थर्ड-पार्टी स्मार्टवॉच को Apple Watch जैसी नोटिफिकेशन सुविधाएं मिलेंगी। वहीं ब्राजील में यूजर्स App Store के बाहर से भी एप डाउनलोड कर सकेंगे। यह बदलाव एपल पर बढ़ते सरकारी दबाव और डिजिटल मार्केट नियमों के कारण किए जा रहे हैं।
