इंस्टाग्राम (Instagram) यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर दिखाई देने वाली पोस्ट की व्यवस्था (Grid Layout) को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। कंपनी ने नया Profile Grid Reordering फीचर ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
Instagram का नया फीचर: अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड को कर सकेंगे कस्टमाइज
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पुरानी पोस्ट को डिलीट किए बिना या दोबारा अपलोड किए बिना प्रोफाइल पर उनकी जगह बदल सकेंगे। इससे क्रिएटर्स, बिजनेस और आम यूजर्स को अपनी प्रोफाइल को ज्यादा आकर्षक तरीके से दिखाने का मौका मिलेगा।
अब पोस्ट की जगह बदल सकेंगे यूजर्स
इंस्टाग्राम के आधिकारिक ऐलान के अनुसार, अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड में मौजूद पोस्ट को अपनी पसंद के हिसाब से ऊपर-नीचे कर सकते हैं। खास बात यह है कि पोस्ट की मूल अपलोड तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपनी प्रोफाइल खोलनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जियो के इन प्लान में Free मिलता है 2GB डाटा, रिचार्ज से पहले लिस्ट देख लें
इसके बाद किसी पोस्ट को कुछ देर दबाकर रखना होगा और Reorder Grid विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद पोस्ट को अपनी पसंद की जगह पर ले जाकर सेट किया जा सकता है। नई व्यवस्था तुरंत लागू हो जाएगी और प्रोफाइल देखने वाले अन्य यूजर्स को भी बदला हुआ लेआउट दिखाई देगा।
पहले सिर्फ पिन पोस्ट तक सीमित थी सुविधा
इससे पहले इंस्टाग्राम प्रोफाइल ग्रिड मुख्य रूप से पोस्ट अपलोड होने के क्रम के अनुसार दिखाई देती थी। यूजर्स के पास सिर्फ कुछ पोस्ट को पिन करने का विकल्प था, जिससे सीमित बदलाव ही किए जा सकते थे। अब नए फीचर के बाद यूजर्स अपनी पूरी प्रोफाइल को नए तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे।
क्रिएटर्स और बिजनेस अकाउंट के लिए फायदेमंद
यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो इंस्टाग्राम का इस्तेमाल पोर्टफोलियो या प्रमोशन के लिए करते हैं। फोटोग्राफर, आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर और ब्रांड अब अपनी प्रोफाइल को किसी खास थीम या प्रोजेक्ट के हिसाब से व्यवस्थित कर सकेंगे।
इससे विजिट करने वाले लोगों पर बेहतर पहला प्रभाव डालने में मदद मिल सकती है। उदाहरण के लिए कोई क्रिएटर अपने सबसे महत्वपूर्ण काम या किसी खास कैंपेन से जुड़ी पोस्ट को प्रोफाइल के ऊपर ला सकता है।
पुराने पोस्ट और इंगेजमेंट पर नहीं पड़ेगा असर
नए फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स को पोस्ट डिलीट करने, दोबारा पोस्ट करने या तारीख बदलने की जरूरत नहीं होगी। पोस्ट के लाइक, कमेंट और अन्य इंगेजमेंट भी पहले की तरह बने रहेंगे यानी यूजर्स अपनी प्रोफाइल का लुक बदल सकते हैं, लेकिन पुराने कंटेंट का रिकॉर्ड प्रभावित नहीं होगा।
