इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसका हर दिन करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप्लिकेशन में नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं। ट्रेवलिंग के दौरान आज के समय में इंस्टग्राम एक प्रमुख एंटरटेनमेंट ऐप्लिकेशन बन चुका है। फ्री टाइम में अधिकांश लोग रील्स देखकर अपना समय बिताते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें कोई रील बहुत ज्यादा पसंद आ जाती है लेकिन बाद में वह नहीं मिलती। अब इंस्टाग्राम ने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम Watch History है।
रील्स के दीवानों के लिए इंस्टग्राम में आया धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)
शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप का यह नया फीचर करोड़ों यूजर्स को बड़ सहूलियत देने वाला है। Watch History आने के बाद अब आप इंस्टाग्राम में उन रील्स को दोबारा देख पाएंगे जिन्हें पहले देख चुके हैं या फिर जो आपको पहले पसंद आई थी। इंस्टाग्राम ने इस फीचर को ग्लोबली लॉन्च किया है और इसके आने के बाद अब Tik Tok को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
पुरानी रील्स सर्च करना होगा आसान
इंस्टाग्राम के इस लेटेस्ट फीचर का ऐलान कंपनी के हेड Adam Mosseri ने खुद किया है। मोसेरी ने बताया कि इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि इससे यूजर्स को देखी गई रील्स को दोबारा देखने की अनुमति मिलेगा। यूजर्स देखी गई रील्स को देखने के लिए तारीख या फिर क्रिएटर के अनुसार सर्च कर पाएंगे। इससे पुरानी रील्स को सर्च करना बेहद आसान हो जाएगा।
कंपनी के मुताबिक इंस्टाग्राम यूजर्स पिछले काफी समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए इसे पेश किया गया है। अब तक यूजर्स को पुरानी रील्स देखने के लिए हजारों रील्स देखनी पड़ती थी लेकिन अब Watch History फीचर ने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब यूजर्स को एक ही जगह पर देखी गईं पुरानी रील्स मिल जाएंगे।
कैसे देखें पहले देखी हुई Reels ?
1. सबसे पहले फोन पर Instagram ऐप ओपन कर लें।
2. अब आपको प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
3. अब आपको लेफ्ट कॉर्नर में बने थ्री लाइन पर टैप करना होगा।
4. अब योर एक्टिविटी ऑप्शन पर जाएं।
5. अब आपको नीचे की तरफ वॉच हिस्ट्री फीचर का ऑप्शन दिखेगा, इस पर टैप करिए।
6. अब आपकी स्क्रीन पर पहले देखी गई सभी रील आ जाएंगी, जिन्हें आप अब फिर से देख सकते हैं।
