इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करोड़ों लोग हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। फोटो शेयरिंग और शॉर्ट वीडियो मेकिंग के लिए एक एक प्रमुख ऐप्लिकेशन बन चुका है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। अब मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में दो ऐसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो रील्स देखने वालों को नया अनुभव देने वाले हैं।
इंस्टाग्राम ने लॉन्च किए दो नए फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप रील्स देखने के शौकीन हैं तो अब आपको टैप टू पॉज और म्यूट फीचर का एक्सपीरियंस मिलेगा। कई बार ऐसी रील्स आ जाती हैं जिन्हें हमें रोककर कुछ जानकारी लेनी पड़ती है। अभी तक रील्स को रोकने में काफी दिक्कत होती थी लेकिन लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आइए आपको इन दोनों नए फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Tap To Pause फीचर
इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स को Tap To Pause का शानदार फीचर दे दिया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स रील्स को कभी भी पॉज यानी रोक सकते हैं। इससे पहले किसी भी रील्स को रोकने के लिए यूजर्स को डिस्प्ले को टैप करके रखना पड़ता था, लेकिन अब यह परेशानी खत्म हो गई है। अब आप वन क्लिक में रील्स को रोक सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने एक बटन का सपोर्ट दिया है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको उसी बटन को टैप करना होगा।
Instagram में मिलेगा म्यूट का फीचर
इंस्टाग्राम ने यूजर्स को टैप टू पॉज का फीचर देने के साथ ही म्यूट का भी फीचर दिया है। पॉज के लिए जैसे ही आप टैप करते हैं तो इसके ऊपर आपको म्यूट का बटन मिलेगा। इस बटन की मदद से आप रील का ऑडियो ऑन ऑफ कर सकते हैं। मतलब आपको आपको इसमें आडियो कंट्रोल भी मिल गया है। इंस्टाग्राम की तरफ से इन दोनों ही फीचर्स को रोलआउट कर दिया है। अगर आपको अभी तक यह फीचर्स नहीं मिले हैं तो आप अपने ऐप को एक बार अपडेट कर लें।
