Instagram में Reels देखने का अब आएगा असली मजा, स्क्रीन छुए बिना ही चलेंगी रील्स, आया धांसू फीचर

रील्स का क्रेज इस समय जबरदस्त छाया हुआ है। आजकल रील्स एंटरटेनमेंट का प्रमुख जरिया बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम ने एक ऐसा धमाकेदार फीचर पेश कर दिया है जिससे रील्स देखने के लिए आपको फोन की स्क्रीन छूने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Instagram Auto Scroll Feature: इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। एंटरटेनमेंट के साथ-साथ शॉर्ट वीडियो मेकिंग के लिए यह एक प्रमुख ऐप बन चुका है। टिक-टॉक बैन होने के बाद इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो यानी रील्स के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है। इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज इतना ज्यादा है कि इसे ओपन करने का मतलब रील्स में घंटो निकल जाना। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। इंस्टाग्राम अब एक ऐसा फीचर लेकर आया है कि आप कितने भी घंटे रील्स देखें थकेंगे नहीं।

Instagram Reels

इंस्टाग्राम लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दरअसल आज के समय में एंटरटेनमेंट के लिए ज्यादातर लोग रील्स ही देखना पसंद करते हैं। चाहे कॉलेज हो, घर हो या फिर ट्रेन-बस में ट्रेवल के दौरान अधिकांश लोग रील्स ही देखते हैं। रील्स हमें एंटरटेन तो करती हैं लेकिन लगातार स्कॉलिंग करने से हांथ और उंगलियों में दर्द और थकान महसूस होने लगती है। अब इंस्टाग्राम ने इस परेशानी को भी सॉल्व कर दिया है।

End of Feed