एक ही फ्लेटफॉर्म से कर सकेंगे टैक्सी-बाइक की बुकिंग, सरकार का बिग प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 23, 2023, 05:38 PM IST

ONDC: भारत के ई-कॉमर्स नेटवर्क ओएनडीसी (ONDC) ने गुरुवार को मोबिलिटी क्षेत्र में प्रवेश किया है। कंपनी ने बेंगलुरु में एक राइड-हेलिंग कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी की मदद से उबर जैसे प्लेटफॉर्म को मदद मिलेगी। सरकार ने पिछले साल डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) लॉन्च किया था ताकि देश भर के छोटे व्यापारियों और स्थानीय स्टोरों को सहूलितय मिल पाए।

ONDC: भारत के ई-कॉमर्स नेटवर्क ओएनडीसी (ONDC) ने गुरुवार को मोबिलिटी क्षेत्र में प्रवेश किया है। कंपनी ने बेंगलुरु में एक राइड-हेलिंग कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी की मदद से उबर जैसे प्लेटफॉर्म को मदद मिलेगी। ओएनडीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन नायर ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कहा कि ओएनडीसी अगले कुछ महीनों में उन्हें बोर्ड पर लाने के लिए कई शहरों में इस क्षेत्र की और कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।

ONDC

ONDC: सरकार ने पिछले साल डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) लॉन्च किया था

सरकार ने पिछले साल डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) लॉन्च किया था ताकि देश भर के छोटे व्यापारियों और स्थानीय स्टोरों को सहूलितय मिल पाए। इसे आम तौर पर अमेजन और वॉलमार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा लागू की जाने वाली प्रक्रियाओं और तकनीकों का उपयोग करने में सक्षम बनाना था। कंपनी का नेटवर्क वर्तमान में सभी ऐप्स के सर्च रिजल्ट वाली सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के उत्पादों और सेवाओं के प्रदर्शन को सक्षम बनाता है। ओएनडीसी एक तरह का सरकारी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस हैं जहां छोटे से छोटे किराना व्यापारी भी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपना सामान बेच सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर खुदरा और थोक खरीदारों को किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर से सामान खरीदने की सुविधा मिलेगी।

End of Feed