टाटा ग्रुप ने बनाया भारत का पहला जासूसी सैटेलाइट, दुश्मन की गतिविधियों पर रखेगा नजर, SpaceX से होगी लॉन्चिंग

Indias First Military Grade Spy Satellite: भारत के पहले सैन्य ग्रेड जासूसी सैटेलाइट का इस्तेमाल सशस्त्र बलों द्वारा किया जाएगा। इसकी मदद से 0.5 मीटर स्थानिक रिजॉल्यूशन के साथ इमेजरी मिल सकेगी, जो सशस्त्र बलों को निगरानी करने के लिए ज्यादा कंट्रोल देगा।

India's First Military Grade Spy Satellite: भारत का पहला जासूसी सैटेलाइट तैयार हो गया है। इसे भारतीय कंपनी द्वारा ही बनाया गया है और जल्द स्पेसएक्स रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस सैटेलाइट की मदद से सशस्त्र बलों को जमीन से ही निगरानी करने में मदद मिलेगी। अब तक निगरानी के लिए सटीक कॉर्डिनेट्स और टाइमिंग को विदेशी विक्रेताओं के साथ शेयर करना पड़ता था। चलिए जानते हैं कि यह सैटेलाइट कब लॉन्च होगा और इसकी क्या खासियत है।

किसने बनाया और कब होगा लॉन्च?

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का पहला सैन्य ग्रेड जासूसी सैटेलाइट (उपग्रह) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) द्वारा बनाया गया है। इसे लैटिन अमेरिकी कंपनी सैटेलॉजिक (Satellogic) के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इसे स्पेसएक्स रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा और लॉन्चिंग के लिए भेज दिया गया है। इसका ग्राउंड स्टेशन बेंगलुरु में बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) द्वारा निर्मित सैटेलाइट का निर्माण पिछले सप्ताह पूरा हो गया था और अप्रैल तक लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed