Neal Mohan: टाइम ने YouTube के CEO नील मोहन को ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ चुना

नील मोहन ने साल 2023 में यूट्यूब के सीईओ का पद संभाला था। उन्होंने सुसान वोजिकी के इस्तीफे के बाद इस पद को संभाला था। नील मोहन इसके साथ ही स्टारबक्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य भी हैं।

भारतीय मूल के यूट्यूब के सीईओ नील मोहन को टाइम मैगजीन ने 2025 का ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ चुना है। टाइम ने कहा कि मोहन ने डिजिटल दुनिया और ऑनलाइन संस्कृति को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। पत्रिका ने उनकी तुलना उस किसान से की है जो पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए “सामग्री उगाता” है। टाइम के अनुसार, जैसे-जैसे यूट्यूब दुनिया भर में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है, वह लोगों की रोजाना देखी जाने वाली सामग्री पर बड़ा असर डाल रहा है।

Neal Mohan

नील मोहन ने 2023 में यूट्यूब के सीईओ का पद संभाला था।

टाइम की तरफ से नील मोहन को 'आश्चर्यजनक रूप से शांत' बताया गया है, क्योंकि वह नेतृत्व करते समय शांत और सोच-समझकर फैसले लेते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी वह विचलित नहीं होते। टाइम के मुताबिक, उन्हें खेल देखना पसंद है और वे अपनी बेटियों के साथ डांस प्रोग्राम में हिस्सा लेना पसंद करते हैं। नील मोहन हमेंशा से ही आम लोगों की तरह मिलनसार है जो कि उनकी सादगी को दिखाता है।

End of Feed