AI में भारत का मास्टरस्ट्रोक! 14 कंपनियों से मिली ताकत, 34,381 GPU ऑनबोर्ड

इंडियाएआई मिशन में अब तक 14 सूचीबद्ध सर्विस प्रोवाइडर्स से 34,381 जीपीयू प्राप्त हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार इन जीपीयू को रियायती दरों पर उपलब्ध कराती है। इन जीपीयू की औसत दर लगभग 65 रुपए प्रति जीपीयू प्रति घंटा है। सरकार द्वारा जीपीयू उपयोग के लिए निर्धारित की गई कीमतें हाइपर-स्केलर क्लाउड प्रोवाइडर्स की तुलना में काफी कम है।

IndiaAI Mission: इंडियाएआई मिशन में अब तक 14 सूचीबद्ध सर्विस प्रोवाइडर्स से 34,381 जीपीयू प्राप्त हो चुके हैं। इससे देश को ग्लोबल स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में लीडर बनने में मदद मिलेगी। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।

AI

फोटो-istock

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार इन जीपीयू को रियायती दरों पर उपलब्ध कराती है। इन जीपीयू की औसत दर लगभग 65 रुपए प्रति जीपीयू प्रति घंटा है। एच100 जीपीयू की कीमत 92 रुपए प्रति जीपीयू प्रति घंटा है, इसका उपयोग बड़े स्तर पर फाउंडेशनल मॉडल ट्रेनिंग में किया जाता है। सरकार द्वारा जीपीयू उपयोग के लिए निर्धारित की गई कीमतें हाइपर-स्केलर क्लाउड प्रोवाइडर्स की तुलना में काफी कम है।

End of Feed