India AI Impact Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय चल रहा India AI Impact Summit 2026 इस समय दुनियाभर में चर्चा में है। यह एआई समिट इस समय दुनियाभर के टेक कंपनियों के लिए एक बड़ा मंच बना हुआ है। भारत समेद दुनियाभर कई स्टार्टअप कंपनियों ने इस समिट में भाग लिया है। इस इवेंट में भारतीय स्टार्टअप सर्वम एआई ने अपने कई शानदार प्रोडक्ट पेश किए हैं। अब Sarvam AI ने फिनलैंड की कंपनी HMD Global के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के बाद HMD और Nokia के फीचर फोन में AI Chatbot की सुविधा मिलेगी।
साझेदारी के बाद सस्ते फीचर फोन में भी मिलेगी एआई की सुविधा।
Sarvam AI और HMD Global की इस पार्टनरशिप के बाद अब लोग बिना स्मार्टफोन और लैपटॉप के भी एआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। Sarvam AI के मुताबिक कंपनी सिर्फ फीचर फोन तक ही सीमित नहीं रहेगी। कंपनी के एज एआई हेड के मुताबिक स्मार्टफोन, लैपटॉप, कार समेत नई पीढ़ी के दूसरे डिवाइसेस तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पहुंच को आसान बनाना है। इसका मतलब है कि आने वाले समय आपको कार के इंफोसिस्टम और दूसरे स्मार्ट डिवाइस में भी सर्वम एआई टूल्स को देखनो को मिल सकता है ।
ऑन डिवाइस एआई पर काम कर रही कंपनी
आपको बता दें कि इस समय कंपनी Edge AI यानी ऑन डिवाइस एआई पर काम कर रही है। यह एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है जो डेटा प्रोसेसिंग सीधे डिवाइस पर ही होता है और इसकी वजह से इंटरनेट की निर्भरत लगभग खत्म सी हो जाती है। यह एआई टूल यूजर्स को कहीं दूसरे एआई टूल के मुताबिक कहीं अधिक सुरक्षित अनुभव देता है।
आपको बता दें कि Sarvam AI ने एआई समिट के दौरान दो बड़े लैंग्वेज मॉडल पेश किए हैं जो कि Sarvam-30B और Sarvam 105B हैं। कंपनी के मुताबिक ये दोनों ही मॉडल्स ओपन सोर्स के दौर पर रिलीज किए गए हैं। इसका एक बड़ा मकसद यह है कि भारतीय डेवलपर्स, टेक कंपनियां और सरकारी एजेंसियां विदेशी एआई सिस्टम की जगह भारतीय स्वदेशी विकल्प को चुनें।
