IMD Alert Color Code: कई शहरों में शीतलहर का रेड-ऑरेंज अलर्ट, ऑनलाइन ऐसे करें चेक, कलर कोड भी जानें

IMD Alert Color Code: रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब अत्यधिक खराब मौसम की स्थिति के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका होती है, जिससे जीवन को खतरा होता है। यह सबसे खतरनाक अलर्ट है।

IMD Alert Color Code: भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शुक्रवार से अगले 5 दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमडी की चेतावनी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटों में गंभीर शीत लहर देखने को मिलेगी वहीं दोपहर तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हम आईएमडी द्वारा जारी शीत लहर अलर्ट को ऑनलाइन चेक करने का तरीका बता रहे हैं। साथ ही अलर्ट के रंग कोड को भी समझेंगे।

अपने क्षेत्र में शीतलहर की चेतावनी ऐसे करें चेक

  • आईएमडी की वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाएं।
  • अब चेतावनियां सेक्शन में से सब डिवीजन चेतावनियां लिंक पर क्लिक करें।
  • सब डिवीजन लिस्ट में से अपना क्षेत्र चुनें।
  • अपने क्षेत्र में शीतलहर अलर्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए मैप पर शीतलहर कॉलम या आइकन देखें।

End of Feed