UPI फ्रॉड का नया तरीका: पैसे भेजकर वापस मांगते हैं ठग, एक गलती और जिंदगीभर का पछतावा

आजकल हर UPI पेमेंट का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन यह जितना आसान है, इसके साथ खतरे भी उतने ही हैं। यूपीआई के जरिए हर रोज नए-नए तरह के फ्रॉड होते हैं। एक पैसे भेजकर, वापस मांगने वाला भी है।

आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक फ्रॉड इन दिनों सामने आ रहा है, जिसमें ठग पहले लोगों के यूपीआई या बैंक अकाउंट में पैसे भेजते हैं और फिर किसी बहाने से वही पैसे वापस मांगते हैं। देखने में यह मामला सामान्य लग सकता है, लेकिन इसके पीछे बड़ी ठगी की साजिश छिपी हो सकती है।

upi scam alert

UPI पर किसी ने भेज दिए पैसे और फिर मांगने लगा वापस तो हो जाएं सावधान

क्या है पैसे वापस मांगने वाला फ्रॉड?

इस तरह की ठगी में साइबर अपराधी पहले जानबूझकर आपके बैंक अकाउंट या यूपीआई खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर करते हैं। इसके बाद आपको कॉल या मैसेज करके बताते हैं कि पैसे गलती से आपके खाते में आ गए हैं और आप उन्हें वापस भेज दें।

End of Feed