ऋषभ पंत का ट्विटर अकाउंट हैक? नीरज चोपड़ा को लेकर कह दी ये बात

Rishabh Pant's Twitter Account: बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने क्वालीफायर राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंका है और भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है। फाइनल से पहले ऋषभ पंत के एक्स अकाउंट से अजीबोगरीब ट्वीट किया गया है।

Rishabh Pant's Twitter Account: ऋषभ पंत के एक्स अकाउंट से एक अजीबोगरीब ऑफर दिया गया है। पंत के एक्स अकाउंट से लिखा गया है कि अगर नीरज पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतते हैं, तो वह कमेंट को लाइक और ट्वीट करने वाले लकी विनर को 100089 रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि टॉप 10 लोगों को फ्लाइट टिकट भी मिलेगी। लेकिन इस ट्वीट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऋषभ पंत का एक्स अकाउंट हैक हो गया है, क्योंकि किसी क्रिकेटर की ओर से ऐसा पोस्ट बेहद कम देखने मिलता है।

Rishabh Pant, Neeraj Chopra

Rishabh Pant, Neeraj Chopra (image-Instagram)

क्या हैक हुआ है ऋषभ पंत का अकाउंट?

ऋषभ पंत ने 7 अगस्त को सुबह 7:05 पर एक पोस्ट किया है। जिसमें लिखा, "अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं तो मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट करेगा। और बाकी टॉप 10 लोगों को फ्लाइट टिकट मिलेंगे। आइए मेरे भाई को भारत और दुनियाभर से सपोर्ट करें।"

End of Feed