Qualcomm के AI चिप वाला ह्यूमनॉइड रोबोट स्टेज पर गिरा, Computex 2026 में डेमो के दौरान हुआ तकनीकी गड़बड़

Qualcomm ने इसे सुरक्षा प्रणाली की सफल प्रतिक्रिया बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने AI और ह्यूमनॉइड रोबोट्स की विश्वसनीयता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जैसे-जैसे ऐसे रोबोट वास्तविक दुनिया में अधिक उपयोग होने लगेंगे, उनकी सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

ताइवान की राजधानी ताइपे में आयोजित Computex 2026 इवेंट के दौरान Qualcomm के AI चिप से लैस एक ह्यूमनॉइड रोबोट लाइव डेमो के बीच अचानक स्टेज पर गिर पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब रोबोट कंपनी के नए Dragonwing IQ10 AI चिप की क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे Qualcomm के लिए यह एक असहज पल बन गया।

Humanoid robot collapses during Taipei event

Qualcomm ने बताया क्यों हुआ हादसा/photo-x.com/TheWapplehouse

लाइव प्रेजेंटेशन के दौरान अचानक बंद हुआ रोबोट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट मंच पर Qualcomm की नई AI तकनीक का प्रदर्शन कर रहा था। कुछ ही क्षण बाद रोबोट अचानक अपना संतुलन खो बैठा और जमीन पर गिर गया। इसके तुरंत बाद वह पूरी तरह बंद हो गया। स्थिति को संभालने के लिए आयोजन स्थल पर मौजूद एक स्टाफ सदस्य तुरंत मंच पर पहुंचा और रोबोट को काले कपड़े से ढक दिया।

End of Feed