Amazon Great Freedom Sale में प्रोजेक्टर की बड़ी सेल, boAt, Lumio, Zebronics समेत कई ब्रांड्स पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स

यदि आप प्रोजेक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सेल शुरू होने से पहले अपनी पसंद का मॉडल शॉर्टलिस्ट कर लें और बैंक ऑफर्स की पात्रता भी चेक कर लें। इससे आप प्रोजेक्टर को सबसे कम कीमत पर खरीदने का फायदा उठा सकेंगे।

अगर आप नया प्रोजेक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon की आने वाली Great Freedom Sale आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस सेल में पोर्टेबल होम प्रोजेक्टर, Google TV प्रोजेक्टर और Android LED प्रोजेक्टर पर आकर्षक छूट मिलने वाली है। Amazon ने सेल शुरू होने से पहले ही कई लोकप्रिय ब्रांड्स के प्रोजेक्टर पर मिलने वाले ऑफर्स की झलक दिखा दी है।

Deals on Projectors

इन प्रोजेक्टर पर मिलेगा डिस्काउंट/photo-Amazon

7 अगस्त से शुरू होगी सेल, Prime मेंबर्स को मिलेगा पहले एक्सेस

Amazon Great Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त से सभी ग्राहकों के लिए होगी। वहीं, Prime मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 6 अगस्त से ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा। इस दौरान ग्राहक Lumio, boAt, Zebronics, Crossbeats, WZATCO और Lifelong Electronics जैसे ब्रांड्स के प्रोजेक्टर कम कीमत में खरीद सकेंगे।

End of Feed