HTC ने लॉन्च किया कम कीमत वाला धांसू फोन, 50MP का कैमरा, 5000mAh बैटरी से है लैस

स्मार्टफोन मेकर कंपनी HTC ने अपने फैंस के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Wildfire E4 Plus है जिसे लो बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

HTC New Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी HTC ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस HTC Wildfire E4 Plus है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने लो बजट सेगमेंट में पेश किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को थाइलैंड के मार्केट में पेश किया है। एचटीसी की तरफ से इस साल की शुरुआत में वियतनाम में Wildfire E7 Plus को उतारा था। नए स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

HTC

एचटीसी ने बजट सेगमेंट में लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-X)

HTC ने Wildfire E4 Plus को THB 3,599 यानी करीब 9,628 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। डेली रूटीन वर्क में यह स्मार्टफोन शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।

End of Feed