स्मार्टफोन हमारे डेली रूटीन लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिन छोटे-बड़ें काम में इसका जमकर इस्तेमाल होता है। आज के समय में स्मार्टफोन्स सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए ही नहीं इस्तेमाल होते बल्कि एंटरटेनमेंट, एजूकेशन, बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे कई सारे काम में यह हमारा साथ देता है। हालांकि इन सब कामों के लिए फोन में इंटरनेट होना बेहद जरूरी है। कई सारे यूजर्स को यह शिकायत रहती है कि उनका डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
स्मार्टफोन्स में आप कुछ बदलाव करके अपने डेटा की खपत को कम कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
दरअसल आज के समय में लोगों के बीच में रील्स का क्रेज जमकर छाया हुआ है। रील्स देखते-देखते घंटो का समय बीत जाता है और हमें पता भी नहीं चलता कब डेटा खत्म हो जाता है। हालांकि एक ऐसा तरीका भी है जिससे आप दिनभर रील्स देखकर अपना मोबाइल का डेटा बचा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह सीक्रेट सेटिंग iOS और Android दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
बदल दें स्मार्टफोन्स की ये सेटिंग्स
मोबाइल रिचार्ज प्लान्स आज के समय काफी महंगे हो चुके हैं ऐसे में बार बार एक्स्ट्रा डेटा प्लान लेना भी संभव नहीं है। इसलिए आपको उन जरूरी ट्रिक्स के बारे में मालूम होना चाहिए जिनसे डेटा की बचत हो सके। आइए आपको 6 ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे आप सस्ते रिचार्ज प्लान में भी डेटा की बचत कर पाएंगे।
डेटा सेवर मोड ऑन करें
अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल डेटा दिनभर चले तो आप इसके लिए डेटा सेवर मोड को ऑन कर सकते हैं। यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइस में मिलता है। इस सेटिंग को ऑन करने के लिए आपको फोन के नेटवर्क पर जाना होगा इसके बाद आपको नेटवर्क एंड इंटरनेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डाटा सेवर का ऑप्शन मिल जाएगा। स्मार्टफोन में यह सेटिंग ऑन होते ही बैकग्राउंड में होने वाली फालतू डाटा की खपत कम कर देगा।
अगर आप आईफोन चला रहे हैं तो इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर सेलुलर या फिर मोबाइल डाटा के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको लो डाटा मोड का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको इनेबल करना होगा।
बैकग्राउंड डाटा को बंद करें
आपको बता दें कि फोन में कई सारे ऐसे ऐप्स होते हैं जो बैकग्राउंड में डाटा की खपत करते रहते हैं। कई सारे ऐसे ऐप्स हैं जिन्हें हम दिनभर में एक दो बार ही ओपन करते हैं लेकिन ये दिनभर डाटा यूज करते रहते हैं। अगर आप बैकग्राउंड डाटा सेटिंग को बंद कर देते हैं तो आप सस्ते रिचार्ज में भी दिनभर डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सेटिंग पर जाकर ऐप्स पर जाना होगा। अब आपको उस ऐप्लिकेशन को सेलेक्ट करना है जो आपको लगता है कि अधिक डेटा यूज कर रहा है। इसके बाद आपको मोबाइल डाटा और वाई-फाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ऑटोमैटिक अपडेट्स को करें ऑफ
ऑटोमैटिक अपडेट्स की वजह से डेटा की खपत काफी ज्याद होती है। समय समय पर प्ले स्टोर ऑटोमैटिकली ऐप्स को अपडेट करता रहता है जिसकी वजह से इंटरनेट डेटा की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐप्स अपडेट होने पर डेटा काफी तेजी से खर्च होता है। इसे बंद करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा इसके बाद प्रोफाइल पर जाकर नेटवर्क प्रेफरेंस पर जाना होगा। अब आपको Auto Update Apps के ऑप्शन को डिसेबल करना होगा।
डिस्प्ले लाइट और लोकेशन ऑफ रखें
कई सारे यूजर्स डिस्प्ले लाइट को हाई रखते हैं इसकी वजह से भी डेटा की खपत बहुत अधिक होती है। अगर आप इसे कम करना चाहते हैं तो आप डिस्प्ले लाइट को लो रखें। इसके साथ ही कई बार डिफॉल्ट रूप से फोन में लोकेशन भी ऑन रहती है। इसकी वजह से डेटा और बैटरी तेजी से खत्म होती है। अगर डेटा जल्द खत्म हो रहा है तो आपको लोकेशन फीचर को ऑन करना चाहिए।
