WhatsApp Meta AI: सोशल मीडिया फर्म मेटा ने अपने प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल मेटा एआई (Meta AI) को भारतीय यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस टूल की मदद से मैसेज लिखने से लेकर, शुभकामनाएं लेटर लिखने तक में मदद ली जा सकती है। यह मौसम की जानकारी के साथ ताजा खबरों का हाल भी बताता है। एआई टूल की मदद से आप एआई फोटो भी क्रिएट कर सकते हैं। लेकिन यदि आप फिर भी मेटा एआई को व्हाट्सएप से हटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं तरीका।
Meta AI button
WhatsApp से हटाएं Meta AI बटन
हालांकि, कंपनी ने अब तक Meta AI बटन मैनुअली हटाने का कोई ऑप्शन दिया है। वहीं यदि आप चैट को डिलीट भी कर देते हैं या आर्काइव में भी डाल देते हैं तब भी Meta AI बटन लगातार दिखाई देता है। यानी यदि आप इसे पसंद नहीं करते हैं तो चैनल टैब की तरह इसे भी झेलना ही पड़ेगा। लेकिन एक तरीका है, जिससे आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट से मेटा एआई को गायब कर सकते हैं।
कैसे हटेगा Meta AI बटन
- व्हाट्सएप से मेटा एआई बटन को हटाने के लिए आप हेल्प सेंटर की मदद ले सकते हैं।
- आपको व्हाट्सएप ओपन करना है और सीधे हाथ पर तीन डॉट पर टैप करना है।
- अब यहां से आपको WhatsApp Settings में जाना है।
- यहां आपको आखिरी से दूसरे नंबर पर Help का ऑप्शन दिखाई देगा।
- Help पर टैप करें और सबसे ऊपर वाले Help Center पर टैप करें।
- अब आपको Contact Us पर जाना है और मैसेज टाइप करके मेटा एआई को हटाने के लिए कहना है।
- अब यदि अगर कंपनी चाहेगी तो वह आपके अकाउंट से Meta AI बटन हटा सकती है।
- बता दें कि जल्द ही Show Meta AI Button ऑप्शन भी आने वाला है, जिसकी मदद से आप Meta AI बटन को हटा सकेंगे।
