सरकार ने बता दिया सबसे आसान तरीका, इस एक ट्रिक से फर्जी कॉल या मैसेज को तुरंत पहचान सकते हैं

हम फर्जी मैसेज को पहचान नहीं पाते और उसे ओपन करके पढ़ने लगते हैं। यह एक गलती हमारा बड़ा नुकसान करा सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो हमें किसी भी ऐसे मैसेज को ओपन नहीं करना चाहिए जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं और जिसमें अननोन लिंक्स हों।

स्मार्टफोन अब हमारे डेली रूटीन का हिस्सा बन चुका है। हर दिन हम कई सारे काम स्मार्टफोन की मदद से ही करते हैं। मोबाइल फोन ने हमारे कई सारे काम को आसान तो बनाया है लेकिन इसमें आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज कई बार बहुत डिस्टर्ब करते हैं और इनसे डेटा लीक होने, प्राइवेसी खत्म होने का भी खतरा बना रहता है। अगर आपके फोन में फर्जी कॉल या फिर मैसेज आ रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके फोन में आने वाले मैसेज में कोई मैसेज फर्जी तो नहीं है? इससे आप टेक्नोलॉजी की दुनिया में सेफ रख सकते हैं।

Fake Calls

थोड़ी सावधानी बरतकर आप आसानी से साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि जब हमारे फोन में कोई कॉल आता है तो हमें समझ में नहीं आता कि वह फर्जी है या फिर किसी जानने वाला है। इस वजह से हम फोन रिसीव कर लेते हैं। ठीक ऐसा ही मैसेज के साथ होता है। हम फर्जी मैसेज को पहचान नहीं पाते और उसे ओपन करके पढ़ने लगते हैं। यह एक गलती हमारा बड़ा नुकसान करा सकती है। साइबर एक्सपर्ट की मानें तो हमें किसी भी ऐसे मैसेज को ओपन नहीं करना चाहिए जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं और जिसमें अननोन लिंक्स हों। ठीक इसी तरह से अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को रिसीव करने से भी बचना चाहिए।

End of Feed