भूकंप आने से पहले ही बजेगा आपका फोन! अभी ऑन करें ये सेटिंग, जान बचा सकता है अलर्ट

Enable Earthquake Alert: Google ने 2021 में Earthquake Alerts System लॉन्च किया था, जो Android फोन की मदद से P-वेव्स (भूकंप की शुरुआती तरंगें) को पकड़कर गूगल सर्वर को सिग्नल भेजता है। गूगल का Android Earthquake Alerts System अब तक दुनिया भर में 2,000 से ज्यादा भूकंप पहचान चुका है और 79 करोड़ से ज्यादा चेतावनियां भेज चुका है। अमेरिका के सभी 50 राज्यों और 6 क्षेत्रों में यह पूरी तरह एक्टिव है।

Enable Earthquake Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई इलाकों में हाल ही में बार-बार भूकंप महसूस किए गए हैं। यदि आप भी ऐसे ही इलाकों में रहते हैं और आपके पास Android फोन है तो भुकंप आने से पहले ही भुकंप का अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। Google और Samsung ने ऐसा अलर्ट सिस्टम तैयार किया है जो खतरे से पहले अलर्ट भेजकर जान बचा सकता है। इस सुविधा को आप सिर्फ 2 मिनट में ऑन कर सकते हैं।

Enable Earthquake Alert

अगर तीव्रता 4.5 या उससे ज्यादा हो तो दो तरह की चेतावनी दी जाती है-हल्का कंपन होने पर 'Be Aware' और तेज झटके की स्थिति में 'Take Action', जो फुल स्क्रीन और टोन के साथ आता है। (image-istock)

Google का भूकंप अलर्ट सिस्टम कैसे करता है काम?

Google ने 2021 में Earthquake Alerts System लॉन्च किया था, जो Android फोन की मदद से P-वेव्स (भूकंप की शुरुआती तरंगें) को पकड़कर गूगल सर्वर को सिग्नल भेजता है। हजारों डिवाइस से मिले डेटा से गूगल भूकंप की पुष्टि करता है और उस हिसाब से चेतावनी जारी करता है। अगर तीव्रता 4.5 या उससे ज्यादा हो तो दो तरह की चेतावनी दी जाती है-हल्का कंपन होने पर 'Be Aware' और तेज झटके की स्थिति में 'Take Action', जो फुल स्क्रीन और टोन के साथ आता है।

End of Feed