Google Wallet Download Step in Hindi: गूगल ने अपने गूगल वॉलेट (Google Wallet) को आधिकारिक तौर पर भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध कर दिया है। गूगल वॉलेट की मदद से आप आवश्यक डिजिटल डॉक्यूमेंट जैसे बोर्डिंग पास, लॉयल्टी कार्ड, इवेंट टिकट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पास, गिफ्ट कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट और कार्ड्स को स्टोर कर सकते हैं। गूगल वॉलेट ऐप अब भारत में एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है। यहां हम गूगल वॉलेट ऐप को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
Google Wallet App
ये भी पढ़ें: Apple iPad Pro 2024: आ गया अब तक का सबसे पतला आईपैड, AI फीचर्स और M4 चिप से है लैस, जानें कीमत
क्या है Google Wallet?
सबसे पहले जान लेंते हैं कि गूगल वॉलेट है क्या और यह क्या काम करता है। गूगल वॉलेट वेबसाइट पर FAQ के अनुसार, गूगल वॉलेट एक 'सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट' है जो यूजर्स को ऐप पर शेयर किए गए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट, कीज (keys) या आईडी को तुरंत एक्सेस करने की सुविधा देता है। भारत में गूगल वॉलेट ऐप (Google Wallet App) को केवल एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है।
Google Wallet Download Step in Hindi: एंड्रॉयड फोन में कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले स्टोर ऐप (Google Play Store) ओपन करें।
- अब सर्च बॉक्स में जाकर "Google Wallet" लिखें और सर्च करें।
- यहां से ऑफिशियल गूगल वॉलेट ऐप को सिलेक्ट करें।
- इंस्टॉल बटन पर टैप करें और गूगल वॉलेट ऐप को डाउनलोड करें।
- अब ऐप ओपन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करें और ऐप यूज के लिए तैयार है।
- अब आप जरूरत के हिसाब से अपने डॉक्यूमेंट इसमें सेव कर सकते हैं।
