आंखों के इशारों से चलेगा आपका iPhone, क्या आपने कभी इस्तेमाल किया है ये हिडेन फीचर

Apple ने इस फीचर को iOS 18 के साथ पेश किया था। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें शारीरिक परेशानी के कारण फोन इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है। हालांकि, बिना हाथ लगाए iPhone इस्तेमाल करने के लिए दूसरे यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। आईफोन अपने एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है। हम आज आपको इसका एक ऐसा धमाकेदार फीचर बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने आईफोन को आंखों से कंट्रोल कर पाएंगे। मतलब आपका आईफोन आपकी आंखों के इशारे से चलेगा। इसके लिए आपको आईफोन के Eye Tracking फीचर का इस्तेमाल करना होगा।

Apple iPhone

एप्पल यूजर्स को कई तरह के एडवांस फीचर्स देता है।

Apple के Eye Tracking फीचर की मदद से आप अपने iPhone को हाथ लगाए बिना सिर्फ आंखों की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर फोन के फ्रंट कैमरे की मदद से आपकी आंखों की मूवमेंट को ट्रैक करता है और स्क्रीन पर एक पॉइंटर दिखाता है। आप जिस चीज को देख रहे होते हैं, उसके हिसाब से स्क्रीन पर नेविगेट कर सकते हैं और अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed