भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन का भविष्य कितना मजबूत? AI और प्रीमियम अनुभव बढ़ा रहे हैं मांग

फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की एंट्री की भी चर्चा है। यदि ऐसा होता है, तो यह पूरे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की दिशा बदल सकता है। साथ ही Google, Vivo और Motorola के नए फोल्डेबल मॉडल भी इस बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेंगे।

फोल्डेबल स्मार्टफोन अब केवल तकनीक का प्रदर्शन भर नहीं रह गए हैं, बल्कि धीरे-धीरे प्रीमियम यूजर्स के लिए रोजमर्रा के इस्तेमाल का हिस्सा बनते जा रहे हैं। Samsung ने हाल ही में अपनी आठवीं जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें पहली बार Ultra मॉडल भी शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि भारतीय यूजर्स अब फोल्डेबल फोन का इस्तेमाल सिर्फ बड़े डिस्प्ले पर वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि मल्टीटास्किंग, फोटोग्राफी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी कर रहे हैं।

Foldable smartPhone

क्या फ्लिप फोन का भविष्य भी उतना ही मजबूत है?/photo-AI

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के अनुसार, भारत में 2026 के अंत तक फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री 30 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर सकती है। वहीं, 2026 में इस सेगमेंट की शिपमेंट में करीब 8% सालाना वृद्धि (YoY) का अनुमान है, जो पूरे स्मार्टफोन बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

End of Feed