स्मार्टफोन नहीं ये पॉवरबैंक है! 8,300mAh बैटरी के साथ हुआ धमाकेदार 5G फोन, जानें कीमत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ऑनर ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor X70 में पॉवर बैंक जैसी बड़ी बड़ी बैटरी दी है जिससे यह सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें आपको 8000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलेगी।

2025 के शुरुआती सात महीने स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहे। ग्लोबल मार्केट के साथ साथ भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। स्मार्टफोन कंपनिया यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने फोन्स को अपग्रेड कर रही हैं। अब जब स्मार्टफोन्स का हमारी लाइफ में इतना ज्यादा रोल बढ़ चुका है तो कंपनियां अब इसे बड़ी बैटरी से लैस कर रही हैं। इस साल हमें मार्केट में बड़ी बैटरी कैपेसिटी वाले कई सारे स्मार्टफोन्स देखने को मिलें। हालांकि अब एक ऐसा स्मार्टफोन भी आ चुका है जिसमें ग्राहकों पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी दी गई है।

Honor (1)

ऑनर ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट- X)

8,300mAh की बैटरी से लैस है स्मार्टफोन

आपको बता दें कि चीनी ब्रैंड ऑनर की तरफ से एक नया स्मार्टफोन Honor X70 को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन अपनी बैटरी क्षमता की वजह से इस समय जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां आज भी तमाम कंपनियां ग्राहकों को 4500 से लेकर 5000mAh तक की बैटरी दे रही हैं वहीं ऑनर ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को 8,300mAh की बैटरी के साथ लैस किया है। Honor X70 की बैटरी क्षमता की वजह से लोगों के मन में सवाल आ सकता है कि यह स्मार्टफोन है या फिर पॉवरबैंक?

End of Feed