आ रहा है अब तक का सबसे धांसू फोन, मिलेगा रोबोटिक कैमरा सिस्टम, गिंबल की हो गई छुट्टी

Honor Robot Phone में रोबोटिक्स फीचर्स जैसे फोटोग्राफी, मल्टी मॉडल एआई सपोर्ट मिलेंगे। Honor Robot Phone को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में पेश किया जा सकता है। यह मूवेबल AI कैमरा USB Type-C पोर्ट के साथ आता है, जिससे अन्य एक्सेसरीज भी जोड़ी जा सकती हैं। फोन में होल-पंच डिस्प्ले है, जो सेल्फी कैमरा होस्ट कर सकता है।

यदि आप भी किसी अनोखे के स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honor अब एक ऐसा फोन ला रहा है जो कि पूरे मार्केट में तहलका मचा सकता है। ऑनर ने हाल ही में Magic 8 Pro और Magic 8 को पेश किया है और अब कंपनी Honor Robot Phone की तैयारी कर रही है। Honor Robot Phone की कंपनी ने एक झलक भी दिखाई है। Honor Robot Phone में रोबोटिक्स फीचर्स जैसे फोटोग्राफी, मल्टी मॉडल एआई सपोर्ट मिलेंगे। Honor Robot Phone को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में पेश किया जा सकता है।

Honor Robot Phone

Honor Robot Phone/Photo-honor

Honor Robot Phone की लॉन्चिंग

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस हैंडसेट का टीजर शेयर किया है, जिसमें इसके रियर कैमरा यूनिट से निकलने वाला AI कैमरा असिस्टेंट दिखाई दे रहा है। यह रोबोट कैमरा गिंबल और रोटेटिंग मोटर के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि फोन में एक “AI ब्रेन” होगा, जो फोन को रोबोट की तरह मोबिलिटी देगा। Honor ने इसे एक “रेवल्यूशनरी AI डिवाइस” बताया है, जो मल्टी-मोडल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड रोबोटिक्स और नेक्स्ट-जेनरेशन इमेजिंग को मिलाता है।

End of Feed