HMD 110, HMD 105: नोकिया की पेरेंट कंपनी एचएमजी ने भारत में HMD 110 और HMD 105 फोन को लॉन्च कर दिया है। ये भारत में HMD के पहले सेल्फ-ब्रांडेड फीचर फोन हैं। इस फीचर फोन को बिल्ट-इन UPI ऐप के साथ पेश किया गया है। यानी आप इन फोन के साथ यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इस फोन के साथ 18 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। फोन में कैमरा और वॉयस असिस्टेंस फीचर्स भी मिलता है।
HMD 110 और HMD 105 (Image-HMD)
HMD 110, HMD 105
HMD 110, HMD 105: कीमत
HMD 110 को ब्लैक और ग्रीन कलर में पेश किया गया है। वहीं HMD 105 ब्लैक, ब्लू और बैंगनी कलर में आता है। HMD 110 और HMD 105 की भारत में कीमत क्रमशः 1,119 रुपये और 999 रुपये है। फोन देश में 11 जून से HMD.com, ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
HMD 110 और HMD 105 (Image-HMD)
HMD 110, HMD 105 specifications: स्पेसिफिकेशन
जैसा कि हमने बताया HMD 110 और HMD 105 दोनों ही फीचर फोन हैं। फोन टॉकर, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और MP3 प्लेयर जैसे फीचर्स से लैस है। हैंडसेट में वायर्ड और वायरलेस FM रेडियो दोनों का सपोर्ट है। सस्ते HMD 105 मॉडल में डुअल LED फ्लैश यूनिट है, जबकि HMD 110 में रियर कैमरा सेंसर है।
दोनों फोन इनबिल्ट यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एप्लिकेशन से भी लैस हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे यूजर्स को सुरक्षित मनी ट्रांजेक्शन करने में मदद करते हैं। दोनों फोन के साथ नौ स्थानीय भाषाओं और रेंडरिंग के लिए 23 भाषाओं का सपोर्ट है।
HMD 110 और HMD 105 (Image-HMD)
HMD 110, HMD 105: बैटरी
हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन के कैमरा सेटअप की जानकारी नहीं दी है। HMD 110 और HMD 105 के साथ 1,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन के साथ 18 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
