आज के डिजिटल वर्ल्ड में अपने डेटा को सेफ रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। आज के समय में डेटा ही सबकुछ है। डिजिटल वर्ल्ड में जब भी हम इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो हमारी तरफ से सर्च की गई चीजों की जानकारी कहीं न कहीं दर्ज हो ही जाती है। लोग जब कोई सीक्रेट चीज सर्च करते हैं और चाहते हैं कि उनके काम की जानकारी किसी को न मिले तो इसके लिए वे Incognito Mode का इस्तेमाल करते हैं।
इन्कॉग्नीटो मोड की हिस्ट्री का भी पता लग सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले अधिकांश लोगों को यही लगता है कि Incognito Mode में सर्च करने से हिस्ट्री अपने आप ही डिलीट हो जाती है। अगर आप भी ऐसा सोचकर इनकॉग्निटो मोड इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको थोड़ा संभल जाना चाहिए। आइए आपको इसके बारे में जरूरी जानकारी देते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि Incognito Mode आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं इंटरनेट ब्राउजर को कमांड देता है कि आपके द्वारा विजिट किए गए पेज, कुकीज, फॉर्म डेटा और ब्राउजिंग हिस्ट्री को आपके डिवाइस पर सेव न करें। मतलब जैसे ही आप इन्कॉग्निटो टैब को बंद करते हैं आपकी सभी तरह की जानकारी डिलीट हो जाती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी सभी जानकारी इंटरनेट से हट जाएगी। आपकी ब्राउजिंग अभी भी इंटरनेट प्रोवाइडर, राउटर और साथ ही कुछ थर्ड पार्टी टूल्स के पास सेव रह सकती है।
इन्कॉग्निटो मोड की एक्टिविटी का लग जाएगा पता
अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि DNS Cache और नेटवर्क लॉग्स के जरिए आपके इन्कॉग्नीटो मोड पर की गई एक्टिविटी का पता लगाया जा सकता है। अगर आप अपने डेटा को पूरी तरह से सेफ रखना चाहते हैं तो आपको DNA Cache को डिलीट करना मालूम होना चाहिए। यह तब और अधिक जरूरी होता है जब आपका कंप्यूटर आपके अलावा कोई और इस्तेमाल कर रहा हो या फिर आप किसी कॉमन WiFi नेटवर्क पर काम कर रहे हों।
आपको बता दें कि Windows या फिर Mac सिस्टम में DNS Cache को मैन्युअली हटाया जा सकता है। DNS Cache क्लीयर करने से आपके द्वारा विजिट की गई सभी तरह की वेबसाइट्स की इंफॉर्मेशन और पते सिस्टम से पूरी तरह से हट जाते हैं। DNS Cache को क्लियर करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
ऐसे DNS Cache क्लियर करें
- सबसे पहले विंडो बटन दबाकर स्टार्ट मेन्यू ओपन करें और सर्च में 'cmd' टाइप करें।
- अब आपको एक कमांड प्रॉम्प्ट दिखाई देगा।
- अब आपको राइट क्लिक करके Run as administrator मोड में रन करें।
- अब आपको कमांड प्रॉम्प्ट विंडो में ipconfig /flushdns टाइप करना होगा और फिर एंटर दबाएं।
- अब आपको कुछ ही सेकंड में एक मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि DNS रिजॉल्वर कैश सफलतापूर्वक कर दिया गया है।
