Happy New Year 2026 WhatsApp Status Video Share Online (हैप्पी न्यू ईयर 2026 वीडियो स्टेटस): आज का दौर डिजिटल हो चुका है। अब हर इवेंट, त्योहार और खुशी के पल सिर्फ आमने-सामने ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन भी पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। नया साल 2026 आने वाला है और 2025 विदा लेने को तैयार है। ऐसे समय में लोग पूरे जोश और उमंग के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। आमतौर पर लोग नए साल पर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताते हैं। लेकिन वहीं कई सारे ऐसे लोग भी हैं जो किसी वजह से अपनों से दूर दूसरे शहर में हैं। ऐसे लोगों के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेट करने और लोगों को विश करने के लिए ऑनलाइन एक बड़ा माध्यम बन चुका है।
न्यू ईयर में शुभकामनाएं देने के लिए आप मैसेज और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डिजिटल दौर में हर एक खास मौके पर चाहे वह कोई त्यौहार हो या फिर न्य ईयर का मौका हो लोग वॉट्सऐप स्टेटस, वीडियो और मैसेज के जरिए लोगों को शुभकामानाएं भेजते हैं। अगर आप नए साल के मौके पर अपने लोगों न्यू ईयर की शुभकामना देने के लिए वॉट्सऐप स्टेटस लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको नए वॉट्सऐप स्टेटस वीडियो डाउनलोड करने का शानदार तरीका बताने जा रहे हैं।
अगर आप न्यू ईयर के मौके पर वॉट्सऐप स्टेटस लगाना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप अपने स्मार्टफोन के कैमरे से एक वीडियो जनरेट करें और उसे इफेक्ट्स के साथ अलोड कर दें। आप इसमें अपनी पसंद का म्यूजिक, बैकग्राउंड, मैसेज या फिर फिल्टर जोड़ सकते हैं।
इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को करें विजिट
इसके अलावा, अगर आप वॉट्सऐप स्टेटस में प्रोफेशनल और सुंदर वीडियो लगाना चाहते हैं, तो Pexels और Freepik जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। वहां “Happy New Year” या “New Year 2026” सर्च करने पर आपको फ्री और अच्छी क्वालिटी के वीडियो मिल जाएंगे। इन वीडियो को आसानी से डाउनलोड करके आप अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का करें इस्तेमाल हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सऐप स्टेटस वीडियो डाउनलोड
इतना ही नहीं, Facebook, Instagram और X (Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी आप नए साल से जुड़े वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि वीडियो इस्तेमाल करते समय क्रेडिट जरूर दें। इस तरह आप अपनों तक अपनी शुभकामनाएं डिजिटल अंदाज में पहुंचा सकते हैं और नए साल का जश्न ऑनलाइन भी खास बना सकते हैं।
इसके अलावा, Facebook, Instagram और X (Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी आप नए साल से जुड़े वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इन तरीकों में आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि वीडियो इस्तेमाल करते समय आपको मेन यूजर को क्रेडिट देना होगा। इस तरह आप डिजिटल तरीके से अपनों तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचा सकते हैं और नए साल का जश्न ऑनलाइन भी खास बना सकते हैं।
Happy New Year 2026 WhatsApp Status Video Download (हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सऐप स्टेटस वीडियो डाउनलोड करने का तरीका)
- Files by Google का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप स्टेटस डाउनलोड करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Files by Google डाउनलोड करना होगा।
- अब स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांई तरफ दिख रहे मेन्यू पर टैप करके सेटिंग पर जाना होगा।
- अब आपको नेक्स्ट स्टेप में Show Hidden Files ऑप्शन ऑन कर दें।
- अपने डिवाइस के फाइल मैनेजर में जाएं और Internal Storage> WhatsApp> Media> Status पर नेविगेट करें।
- यहां आप उन सभी स्टेटस की फाइल को आसानी से देख सकते हैं जो आपने व्हाट्सऐप पर देखे हैं।
- आपको जो स्टेटेस अच्छा लग रहा है और आप उसे सेव करना चाहते हैं तो उन्हें सेलेक्ट करें।
- अब आपको कैमरा, व्हाट्सऐप इमेज और डाउनलोड जैसे अपनी जरूरत के मुताबिक स्पेस चुनकर फाइल को सेव करना होगा।
- इसके अलावा आप थर्ड पार्टी ऐप जैसे Status Saver को डाउनलोड करके भी आप व्हाट्सऐप स्टेटस वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
- आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि थर्ड पार्टी ऐप्स कई बार आपके फोन की परमिशन भी मांगते हैं। इसलिए सावधानी पूर्वक ही किसी ऐप का इस्तेमा करें।
