टेक एंड गैजेट्स

Happy Birthday Google: 26 साल का हुआ 'गूगल बाबा', क्या जानते हैं इसका पहला नाम

Happy Birthday Google 2024: "गूगल" नाम, गणितीय शब्द 'गोगोल' (Googol) से प्रेरित है। "गोगोल" एक बहुत बड़ी संख्या को दर्शाता है। लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इस नाम को इसलिए चुना, क्योंकि वे इंटरनेट पर उपलब्ध विशाल जानकारी को व्यवस्थित करने और इसे सुलभ बनाने का सपना देख रहे थे।

Image

Happy Birthday Google 2024

Happy Birthday Google: आज 27 सितंबर को गूगल पूरे 26 साल का हो गया है। कंपनी की आधिकारिक स्थापना 4 सितंबर, 1998 को हुई थी, लेकिन यह अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाती है। कंपनी के अनुसार, गूगल का मिशन दुनियाभर की जानकारी को व्यवस्थित करना तथा उसे सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाना है। गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है और इसके बारे में कई खास बातें हैं। गूगल के इस खास दिन पर जानते हैं गूगल की खास बातें।

सर्च इंजन की बादशाहत

गूगल का सर्च इंजन दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है। इंटरनेट पर लगभग 90% सर्च गूगल के माध्यम से ही की जाती हैं। इसकी शुरुआत 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी।

अल्फाबेट इंक की सहायक कंपनी

गूगल अब अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc.) का हिस्सा है, जो 2015 में कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग के बाद बनाई गई थी। अल्फाबेट इंक में गूगल के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट और कंपनियां भी शामिल हैं।

गूगल का सर्विस पोर्टफोलियो

गूगल सिर्फ सर्च इंजन तक सीमित नहीं है। इसके प्रोडक्ट में यूट्यूब, गूगल ड्राइव, जीमेल, गूगल मैप्स, एंड्रॉइड, क्रोम ब्राउजर और गूगल क्लाउड जैसी सर्विस भी शामिल हैं। इन सर्विस का रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत उपयोग होता है और हम खुद कर सेवाओं का आनंद लेते हैं।

Google नाम का अर्थ

"गूगल" नाम, गणितीय शब्द 'गोगोल' (Googol) से प्रेरित है। "गोगोल" एक बहुत बड़ी संख्या को दर्शाता है, जो 1 के बाद 100 शून्य (10¹⁰⁰) होती है। लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इस नाम को इसलिए चुना, क्योंकि वे इंटरनेट पर उपलब्ध विशाल जानकारी को व्यवस्थित करने और इसे सुलभ बनाने का सपना देख रहे थे। उन्होंने एक सर्च इंजन विकसित किया जिसे "Backrub" नाम दिया, क्योंकि यह वेब पेजों के बैकलिंक्स को ट्रैक करता था और उसी के आधार पर पेजों की रैंकिंग तय करता था। यानी गूगल का सबसे पहला नाम Backrub था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article