GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! आखिर क्यों इस गेम के पीछे पागल है पूरी दुनिया, जानें क्या है कीमत और कैसे खेल सकते हैं?

GTA 6 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Rockstar Games ने इसे 19 नवंबर को लॉन्च कर दिया है। इस गेम को खेलने के लिए आपके पास PlayStation 5 या Xbox Series X और Series S कंसोल होना चाहिए। इस गेम में आपको दो एडिशन देखने को मिलेंगे।

GTA 6 Launch in India: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) को लेकर गेमर्स का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। करीब 13 साल बाद इस मशहूर गेम सीरीज का नया हिस्सा सामने आ गया है। रिलीज से पहले ही GTA 6 को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर गेमर्स आधी रात से ही इसे खेलने के लिए तैयार बैठे रहे। इस गेम की दीवानगी ऐसी है कि कई सारी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी भी दे दी। भारत में भी GTA 6 19 नवंबर की रात 12 बजे रिलीज कर दिया गया।

GTA 6 Launch

Grand Theft Auto यानी GTA की शुरुआत साल 1997 में हुई थी। (फोटो क्रेडिट- Rockstar Games)

इस बार गेम की कहानी Leonida नाम के एक काल्पनिक अमेरिकी राज्य में दिखाई गई है। यहां खिलाड़ी एक बड़ी और खुली दुनिया में घूम सकते हैं। गेम में पहली बार सीरीज की मुख्य कहानी में एक महिला किरदार को भी अहम जगह दी गई है। शानदार ग्राफिक्स, नई कहानी और पहले से ज्यादा बड़े गेमिंग अनुभव के कारण GTA 6 पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है।

End of Feed