UPI New Rules: बदल गए यूपीआई के कई नियम, GPay, Paytm, और PhonePe के करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा असर

UPI New Rules: अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए GPay, Paytm या फिर PhonePe का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। आज यानी 1 अगस्त 2025 से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब आपको कई सारी लिमिट्स का सामना करना होगा।

UPI Online Transaction New Rules: अगर आप ऑनलाइन पेमेंट (UPI online Payment Rule) करते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। आज यानी 1 अगस्त से यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI के नियम में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए GPay, Paytm, PhonePe या फिर Bhim यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपका एक्सपीरियंस बदलने वाला है। NPCI ने UPI पेमेंट के नियम में बदलाव किए हैं जिसका सीधा असर करोड़ों डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है।

Online Payment Rule

यूपीआई के नियमों में आज से होगा बड़ा बदलाव। (फोटो क्रेडिट-File)

दरअसल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में यूजर्स को सहूलियत देने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं ताकि नेटवर्क और सिस्टम पर बोझ कम हो और यूजर्स को पेमेंट करने में सहूलियत मिले। NPIC के नए बदलाव का फायदा आपको पीक ऑवर्स में आनलॉइन ट्रांजैक्शन के दौरान बड़ा फायदा मिलने वाला है। अगर आप Google Pay, Paytm, Phonepe जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए UPI करते हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

End of Feed