WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकारी चेतावनी, हैकर्स ऐसे चुरा सकते हैं आपका अकाउंट

सरकार ने WhatsApp Web के लॉगिन सेशन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है कि इसका गलत इस्तेमाल करके अकाउंट को हैक किया जा सकता है। सरकार ने बचाव के तरीके भी बताए हैं।

अगर आप ऑफिस या किसी दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। आपकी एक छोटी सी लापरवाही WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। साइबर अपराधी WhatsApp Web के पहले से लॉगिन सेशन का गलत इस्तेमाल करके आपके निजी मैसेज पढ़ सकते हैं और आपकी पहचान से दूसरों को मैसेज भेज सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके अकाउंट का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के लिए भी किया जा सकता है।

WhatsApp Web warnings

आपके निजी WhatsApp मैसेज पढ़ सकते हैं हैकर्स

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने इस संबंध में यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर ऑफिस, पब्लिक और साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

End of Feed