20 साल का हुआ Google Translate, आप भी नहीं जानते होंगे ये 7 फैक्ट्स और फीचर्स

Google Translate 20 साल का हो गया है। 28 अप्रैल 2006 में इसे लॉन्च किया गया था। शुरुआत से ही गूगल ट्रांसलेट में मशीन लर्निंग का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें करीब 250 भाषाओं का सपोर्ट है।

भाषा की बाधाओं को खत्म करने के मिशन के साथ शुरू हुआ Google Translate आज अपने 20 साल पूरे कर चुका है। दो दशकों में यह एक छोटे से प्रयोग से विकसित होकर दुनिया का सबसे लोकप्रिय ट्रांसलेशन टूल बन गया है, जो रोजाना करोड़ों लोगों को नई भाषाएं समझने, सीखने और संवाद करने में मदद करता है। आप भी गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन इसके कई सारे फीचर्स ऐसे हैं जिनसे आप अनजान होंगे।

Celebrating 20 years of Google Translate

20 साल का हुआ Google Translate, आप भी नहीं जानते होंगे इसके ये 7 फीचर्स

1. सही उच्चारण की प्रैक्टिस

20वीं वर्षगांठ के मौके पर Google ने एक नया “Pronunciation Practice” फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर खासतौर पर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें AI की मदद से आपकी आवाज का विश्लेषण कर तुरंत फीडबैक दिया जाता है, जिससे आप सही उच्चारण सीख सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अमेरिका और भारत में अंग्रेजी, स्पेनिश और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध है।

End of Feed