GoogleAI Bard To Lock Horns With ChatGPT: चैटजीपीटी बेहद तेजी से यूजर्स के बीच अपनी पकड़ बना रहा है और सिर्फ 2 महीने में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली इस ऐप ने 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुटा लिए हैं. इसका मुकाबला करने के लिए अब गूगल भी मैदान में उतर चुका है जिसकी जानकारी कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने दी है. बार्ड नाम से एक नया एक्सपेरिमेंटल सर्विस जल्द पेश की जाने वाली है जो गूगलएआई होगा और ये लेंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशंस के जरिए काम करेगा.
बार्ड नाम से एक नई एक्सपेरिमेंटल सर्विस जल्द पेश की जाने वाली है
चैटजीपीटी जैसा ही होगा बार्ड!
सुंदर पिचाई ने बार्ड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये दुनियाभर की जानकारी हमारे व्यापक लेंग्वेज मॉडल्स के जरिए पावर, इंटेलिजेंस और क्रिएटिव तरीके से देगा. ये ताजा और उच्च गुणवत्ता वाले जवाब देने के लिए जानकारी वेब से लेता है. आज से हम अपने विश्वस्नीय बाहरी टेस्टर्स के लिए बार्ड का उपयोग शुरू कर रहे हैं. इसके बाद हम उपलब्ध फीडबैक को गूगल द्वारा की गई टेस्टिंग से मिलाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बार्ड से मिले जवाब क्वालिटी, सेफ्टी और तर्क के मामले में पुख्ता हों.
आने वाले कुछ दिन में मिलेगी सर्विस
सुंदर पिचाई ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में ज्यादातर लोगों को ये सर्विस मिलना शुरू हो जाएगी. हम इसे जल्दी लॉन्च करेंगे ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके. लोग गूगल का इस्तेमाल गहन जानकारी के लिए करते हैं, ऐसे में एआई हमें लोगों की जरूरतों के बारे में बताएगा. हम गूगल सर्च में एआई पावर्ड फीचर्स जोड़ने वाले हैं जिससे यूजर्स को बेहतद परिणाम मिलेंगे और वो इसे ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगे. गूगल इस्तेमाल करने वालां का अनुभव निश्चित तौर पर अब पहले से कई गुना बेहतर होने वाला है.
