Google Nano Banana Pro हो गया लॉन्च, आते ही इंटरनेट पर छाया AI इमेज टूल

Nano Banana के मुकाबले यह कहीं ज्यादा बेहतर एक्यूरेसी और डिटेल्स के साथ इमेज को क्रिएट कर सकता है। इसके लिए बस आपको अपने मन मुताबिक प्रॉम्प्ट को टाइप करना है और Nano Banana Pro आपके मुताबिक फोटो को जनरेट कर देगा।

Google Gemini Nano Banana Pro: टेक दिग्गज गूगल की तरफ से नए एआई जनरेशन मॉडल Nano Banana Pro को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल का यह नया एआई मॉडल हाल ही में लॉन्च किए गए Gemini 3 पर बेस्ड है। इमेज क्रिएशन और एडिटिंग के मामले में यह प्रो वर्जन कंपनी के पुराने Nano Banana से काफी ज्यादा एडवांस और अपडेटेड है। आइए आपको इस लेटेस्ट एआई टूल के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Nano Banana Pro

यह नया एआई टूल फोटो को जनरेट करने के साथ ही नई फोटो क्रिएट करने का भी काम करता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जहां आपको बार बार नए नई फोटोज क्रिएट करना होता है तो Nano Banana Pro आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। Nano Banana के मुकाबले यह कहीं ज्यादा बेहतर एक्यूरेसी और डिटेल्स के साथ इमेज को क्रिएट कर सकता है। इसके लिए बस आपको अपने मन मुताबिक प्रॉम्प्ट को टाइप करना है और Nano Banana Pro आपके मुताबिक फोटो को जनरेट कर देगा।

End of Feed